Haryana News: झज्जर में भगवान परशुराम भवन का शिलान्यास, ब्राह्मण समाज ने सहकारिता मंत्री का किया स्वागत

Haryana: 
Haryana News: झज्जर शहर के सेक्टर-9 में स्थित भगवान परशुराम भवन के शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ.अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने मंत्री का फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया।Haryana News:
डॉ.अरविंद शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भगवान परशुराम भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग,स्थानीय नागरिक और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में धार्मिक और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया। अपने संबोधन में मंत्री डॉ.अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विशेष आभार व्यक्त किया जाना चाहिए,जिनके प्रयासों से सेक्टर-9 में भगवान परशुराम भवन के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करवाई गई है। Haryana News:
उन्होंने कहा कि यह भवन न केवल ब्राह्मण समाज के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा। मंत्री ने आगे कहा कि आने वाले समय में यहां एक भव्य और ऐतिहासिक परशुराम भवन का निर्माण किया जाएगा,जो समाज की एकता और संस्कृति का प्रतीक होगा। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर इस कार्य को सफल बनाने की अपील भी की।Haryana News:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *