हरियाणा सरकार ने किया IDFC First Bank में रखे पैसे वापस लेने का फैसला

Haryana: Haryana government decides to withdraw money kept in IDFC First Bank

Haryana: हरियाणा सरकार ने IDFC First Bank में रखे अपने कुछ विभागों के पैसे को वापस लेने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि सरकार ने प्रो-एक्टिव होकर बैंक खातों का मिलान किया तो पाया कि कुछ खातों का मिलान नहीं हो पाया। इसके बाद सरकार ने बैंक को खाता बंद करने और राशि ब्याज सहित वापस करने के निर्देश दिए हैं।

Read Also: कुंभ मेला 2027! केंद्र ने जारी किए 500 करोड़, सीएम धामी ने जताया आभार

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मामले में बैंक कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा सरकार ने इस मामले की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो को सौंपी है और एक उच्चस्तरीय कमेटी भी बनाई जा रही है जो इस पूरे मामले की जांच करेगी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार का एक-एक पैसा सुरक्षित है और पूरा पैसा वापस लिया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *