Haryana: हरियाणा में विदेशी निवेश की रफ्तार तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आज जापान के प्रतिनिधिमंडल ने संत कबीर कुटीर पर मुलाकात की। CM ने बताया कि जापानी कंपनियों का प्रदेश में भरोसा बढ़ा है और डाइकिन एयर कंडीशनर कंपनी हरियाणा में 1000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। मानेसर में देश का पहला रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर भी बनेगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “मेरे जापान दौरे के सकारात्मक परिणाम अब मूर्त रूप ले रहे हैं। जापानी कंपनियों का निवेश को लेकर प्रदेश में भरोसा बढ़ा है।” CM ने ऐलान किया कि “हरियाणा में डाइकिन एयर कंडीशनर कंपनी 1000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।” ये निवेश रोजगार के नए अवसर खोलेगा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बूस्ट देगा।
Read Also: CM सैनी का राय सिख समाज को संदेश! ‘आप मेहमान नहीं, देश की रक्षा की साझा विरासत हैं’
मुख्यमंत्री ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया, “हरियाणा के मानेसर में देश का पहला अनुसंधान एवं विकास केंद्र यानी R&D सेंटर बनेगा।” इससे हरियाणा इनोवेशन और टेक्नोलॉजी का हब बनेगा। CM सैनी आगे ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देना और ‘कॉस्ट ऑफ डूइंग बिजनेस’ को कम करना है। ताकि ज्यादा से ज्यादा कंपनियां हरियाणा में निवेश करें।
