हरियाणा: गारमेंट्स व बूट हाउस में लगी भीषण आग, करीब 8 लाख का हुआ नुकसान

हरियाणा के चरखी दादरी इलाके की एक दुकान विक्की फैशन प्वाइंट व बूट हाउस में भयानक आग लगने की खबर सामने आई है। Total tv, News haryana, Live,

हरियाणा, प्रदीप साहू: इन दिनों देशभर के अलग-अलग हिस्सों से आग लगने की खबरें लगातार सामने आ रही है। दिल्ली के बाद अब हरियाणा के चरखी दादरी इलाके की एक दुकान विक्की फैशन प्वाइंट व बूट हाउस में भयानक आग लगने की खबर सामने आई है। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं राहत की खबर यह रही कि, इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। हालांकि आग लगने से दुकान मालिक को 8 लाख का नुकसान हुआ है।

शार्ट-सर्किट के कारण फैशन प्वाइंट व बूट हाउस में लगी भीषण आग

यह पूरा मामला दादरी के बाढड़ा बस स्टैंड के के पास का है। यहां विक्की फैशन प्वाइंट व बूट हाउस जूते, चप्पल व गारमेंन्टस की दुकान में सुबह बिजली के शार्ट-सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रूपये के कपड़े, जूते, चप्पल व अन्य सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक ने बताया कि आग बिजली के शार्ट-सर्किट के चलते लगी है। आग ने काफी भयंकर रुप ले लिया था, हालांकि फायर ब्रिगेड व आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मालिक ने आर्थिक मदद की लगाई गुहार

जानकारी के मुताबिक, आग लगने से दुकान मालिक को करीब आठ लाख रूपये का नुकसान हो गया। दुकान मालिक ने आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया है और आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। गनीमत यह रही कि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है और साथ ही अन्य दुकानें आग की लपेट में आने से बच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी व आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *