गणतंत्र दिवस पर मंत्री श्रुति चौधरी का संदेश- “संविधान के अधिकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की देन”

Haryana News, Haryana Cabinet Minister Shruti, Republic Day message Haryana, Ambedkar contribution to constitution, rights in Indian constitution,social justice India,weaker sections upliftment,backward classes rights

Haryana News :  हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभागों की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी  ने गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि आज हमें संविधान में जो हक मिले है, वे भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की ही देन है। वोट देने का जो अधिकार अमीर व्यक्ति को है, वहींअधिकार एक गरीब व्यक्ति को भी है। संविधान में समाज के कमजोर वर्गों, पिछड़े लोगों और अनुसूचित जाति के लोगों के उत्थान के लिए जो व्यवस्थाएं की है, वे सब भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की देन है।Haryana News Haryana News Haryana News Haryana News

Read also- अमेरिका के विदेश मंत्री रुबियो ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं, क्वाड सहयोग की सराहना की

इसके उपरांत मंत्री ने मुख्य कार्यक्रम स्थल पुलिस लाइन जींद के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने प्रदेश वासियों को 77 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व पर भारत ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नागरिक होने का गौरव प्राप्त किया। आज से 77 वर्ष पहले 26 जनवरी 1950 को भारत ने दुनिया का सबसे बड़ा और विशेष संविधान अपनाया। गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग, तप और बलिदान की एक लम्बी गौरव गाथा जुड़ी है।

उन्होंने कहा कि हमे गर्व है कि अब भारत दुनिया की बड़ी शक्तियों में शामिल हो गया है। आज हम अपनी उन्नत तकनीक के बल पर न केवल मिसाइलें बना रहे हैं। बल्कि हमने सूर्ययान,चंद्रयान और मंगलयान जैसे मिशन भी पूरे किये हैं। मई,2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी दुनिया ने हमारी सेना ने ऑपरेशन महादेव चलाकर पहलगाम के गुनहगारों को उनकी करनी की सजा भी दी। भारत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी व कुशल नेतृत्व में दुनिया की चैथी बड़ी आर्थिक शक्ति बन गया है

Read also- 20 साल पुरानी, फिर भी आज उतनी ही प्रासंगिक ‘रंग दे बसंती’- राकेश ओमप्रकाश मेहरा

उन्होने कहा कि आज हरियाणा तीन लाख 53 हजार रूपये प्रति व्यक्ति आय के साथ देश के बड़े राज्यों में प्रथम स्थान पर है। उद्योागों को लॉजिस्टिक सुविधा देने में हरियाणा देश में दूसरे तथा उतर भारत में पहले स्थान पर है। हरियाणा ओलंपिक व अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पदक जीतने वाला राज्य है।

उन्होंने कहा कि हमने संकल्प लिया था कि सरकार जनता के द्वार पर जाएगी, जनता सरकार के पास नहीं भटकेगी।हमने पिछले 11 वर्षों में प्रदेश की जनता को उस लटकाने व भटकाने वाली व्यवस्था से मुक्ति दिलाई हैकर्यक्रम के अंत में उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने मुख्य अतिथि को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट किया। मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों व वीर वीरांगनाओं को किया गणतंत्र दिवस समारोह में परेड की कमांड डीएसपी संदीप कुमार ने सम्भाली।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *