Haryana News: युवती के साथ गैंगरेप, पीड़िता के बयानों में उलझी पुलिस

Haryana News: Gang rape with girl, police entangled in victim's statements, Haryana girl, misdeed, girl, agra news, agra latest news, agra today news, agra viral news, agra news update, agra police, agra, Agra News in Hindi, Latest Agra News in Hindi, Agra Hindi Samachar, #HaryanaNews, #haryanapolice, #haryana, #GangRape, #rapper, #agra, #AgraNews, #policeman, #policewoman, #CrimeStop-youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi

Haryana News: आगरा के ताजगंज में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के दिए गए बयान से पुलिस उलझन में है। युवती ने तीन स्थानों का जिक्र किया है। जिसमें से दो जगहों की पुलिस ने जांच भी की है, वे दोनों ही स्थान घटना की पुष्टि नहीं करते हैं। तीसरी बार युवती ने आरोपियों की कार में वारदात होने की जानकारी दी। अब पुलिस आरोपियों को पकड़ने और कार को बरामद करने में लगी है।

Read Also: शराब ठेके में घुसे दो युवक, अकाउंटेंट से लाखों रुपये के साथ मोबाइल लूटकर हुए फरार

बता दें, थाना ताजगंज में एक युवती ने सूरज, उसके भाई लखन चौधरी और एक अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने सोमवार 22 जुलाई को पुलिस को बयान दिया। युवती ने बताया कि वह मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली है। ससुराल पलवल में स्थित है। वह पहले से ही शादीशुदा है और एक बेटी है। वह अपने पति से अलग होकर देहरादून चली गई। कुछ महीने पहले आगरा पहुंची थी। सूरज और लखन के साथ वह संपर्क में थी। बाद में उसे मालूम हुआ कि दोनों देह व्यापार करते थे। युवती ने दोनों से बात करना बंद कर दिया लेकिन वो पीछे हटने को तैयार नहीं थे। लखन उससे सात हजार रुपये मांग रहा था, जबकि पैसे युवती के ही थे। युवती ने 6 दिन पहले एक आदमी से विवाह कर लिया, जिससे लखन नाराज हो गया और उसके साथ अश्लील व्यवहार किया।

Read Also: जम्मू कश्मीर के बजट की कॉपी पहुंचीं संसद, केंद्र के बाद किया जाएगा पेश

थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि युवती ने पहले सेल्फी पॉइंट पर घटना बताई, पुलिस वहां गई लेकिन वहां कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ। युवती ने बताया कि वह एक पानी के प्लांट में ले गया था, पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज की जांच की लेकिन वह भी घटना वाला स्थान नहीं था। युवती ने बाद में बताया कि आरोपी कार में थे, उसे कार में बैठाया गया था। पुलिस अब आरोपियों को गिरफ्तार करने और कार को बरामद करने में लगी है। वहीं, युवती ने पुलिस को अपने पति और अन्य परिवार के बारे में बताने से इनकार कर दिया है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *