Haryana News: हरियाणा में धान घोटाले जैसा प्रकरण दोबारा देखने को ना मिले सरकार इसके लिए कोई ऐसा मैकेनिजम तैयार करना चाहती है जिसके चलते अधिकारी या कर्मचारी घोटाले को अंजाम ही ना दे पाएं। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण लाल मिड्डा ने यह जानकारी मुख्यमंत्री द्वारा सदन में दिये बयान के बाद दी। Haryana News:
Read Also: Kerala: ‘द केरल स्टोरी 2′ की रिलीज पर लगी रोक, CM विजयन ने न्यायालय के आदेश का किया स्वागत
दरअसल बजट सत्र में विपक्ष ने सरकार को धान घोटाले पर घेरा था. डॉ कृष्ण मिड्डा ने यह भी बताया कि धान घोटाले में 75 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल अभिभाषण के दौरान विधायकों द्वारा उठाये गए सवालों का सदन में जवाब भी दिया। डॉ मिड्ढा ने राज्यपाल के अभिभाषण का हवाला देते हुए यह भी कहा कि हरियाणा सरकार का विजन इसमें झलकता है।
