Haryana Nikaay Chunav: हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर मतदान शुरू, वोटर्स में दिखा उत्साह

Haryana Nikaay Chunav: हरियाणा में नगर निगम चुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो गे है। वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है जो कि शाम 6 बजे तक चलेगी। इन चुनाव के परिणाम 12 मार्च को आएंगे। 7 नगर निगमों, 4 नगर परिषदों और 21 नगर पालिकाओं के लिए ये चुनाव हो रहे हैं। आज 55 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले हैं।

Read Also: Delhi News: उत्तरी दिल्ली में कांस्टेबल की मोटरसाइकिल लूटने वाले दो लोग गिरफ्तार

नगर निगमों में गुरूग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल, और यमुनानगर शामिल है। अंबाला और सोनीपत नगर निगम के केवल मेयर के उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। पांच नगर परिषदों के लिए कुल 27 प्रत्याशी अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं। 23 नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कल 151 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। सोहना नगर परिषद में प्रधान पद के उप चुनाव के लिए मतदान होगा।

Read Also: शिक्षा मंत्री पर हमला, TMC ने निकाला विरोध मार्च

असंध और ईस्माईलाबाद, नगरपालिकाओं के प्रधान पद के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे। मतदान के दिन शराब बिक्री पर पूरी तरीके से रोक रहेगी। नगर परिषद में अंबाला सदर, पटौदी जटौली मंडी, थानेसर और सिरसा शामिल है। 9 नगर निगमों में मेयर पद के लिए 39 प्रत्याशी मैदान में हैं। Haryana Nikaay Chunav

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *