Haryana Politics: किरण चौधरी ने विधायक पद से दिया इस्तीफा ,राज्यसभा में जानें की चर्चाएं तेज

Kiran Choudhry

Kiran Choudhry : हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला।कुछ महीने पहले कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं किरण चौधरी ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है।अब उनको बीजेपी की ओर से राज्यसभा भेजे जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।आपको बता दें कि बुधवार को राज्यसभा चुनाव के नामांकन का अंतिम दिन है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि बीजेपी मंगलवार को किरण चौधरी के नाम का  ऐलान कर सकती है।

Read Also: AI : सावधान! AI का इस्तेमाल हो सकता है बेहद खतरनाक, बनाएं दूरी…

कांग्रेस नहीं उतार रही उम्मीदवार – हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट पर तस्वीर लगभग साफ हो गई है।कांग्रेस से भाजपा में आई तोशाम से विधायक किरण चौधरी का राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले ही राज्यसभा सीट के लिए कोई उम्मीदवार न उतरने की बात कह चुके हैं। उनकी तरफ ये बयान दिया गया कि कांग्रेस पार्टी के पास विधायकों की संख्या कम होने की वजह से वो अपनी तरफ से कोई प्रत्याशी नहीं उतरने वाले हैं।किरण चौधरी मंगलवार को विधानसभा पहुंच कर नामांकन-पत्र दाखिल कर सकती है।ऐसे में भाजपा के कुलदीप बिश्नोई को बड़ा झटका लग सकता है ।

Read Also: NASA को मिली बड़ी कामयाबी, मंगल ग्रह पर मिले जीवन के संकेत , नासा ने किया खुलासा

यह भी जानें- लोकसभा चुनाव में दीपेंद्र हुड्डा की जीत के बाद राज्यसभा सीट खाली हो गई है।साल 2019 से लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने दीपेंद्र हुड्डा को राज्यसभा भेज दिया था। दीपेंद्र हुड्डा के इस्तीफे से खाली हुई सीट  उपचुनाव में भाजपा के खाते में जाना लगभग तय माना जा रहा है। कांग्रेस पहले ही इस चुनाव में उम्मीदवार उतारने से इनकार कर चुकी है। लेकिन इनेलो व भाजपा कांग्रेस को उम्मीदवार उतारने के ऑफर दे चुकी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *