Haryana News: फैक्ट्री में बॉयलर फटने से मची सनसनी,आग लगने से इमारत हुई ध्वस्त

Haryana
Haryana News: बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट-बी में शुक्रवार को बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। प्लॉट नंबर 2224 स्थित क्लासिक कोल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में अचानक बॉयलर फटने से भीषण धमाका हुआ, जिसके बाद 2 मंजिला फैक्ट्री में आग लग गई और पूरी बिल्डिंग का लेंटर भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय फैक्ट्री में कैमिकल और ग्लू बनाने का काम चल रहा था।Haryana News
आस-पास के इलाके में मची अफरा-तफरी – धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लेंटर गिरने से कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही फायर विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं।Haryana: 

लोगों को मलबे से निकाल अस्पताल में करवाया भर्ती – डीसीपी मयंक मिश्रा ने बताया कि अब तक 4 लोगों को मलबे से बाहर निकालकर सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ में भर्ती करवाया गया है। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। वहीं प्रशासन के अनुसार फैक्ट्री के अंदर अभी भी 4 से 5 लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। हादसे के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।Haryana: 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *