ED Raid: धन शोधन मामले में SDPI के खिलाफ ईडी ने करीब 12 स्थानों की छापेमारी

Ed raids, sdpi, money laundering case, India News in Hindi, Latest India News Updates"

SDPI ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रतिबंधित ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) के राजनीतिक संगठन ‘सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया’ (एसडीपीआई) के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत गुरुवार को करीब 12 स्थानों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने ये जानकारी दी। संघीय जांच एजेंसी द्वारा एसडीपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम. के. फैजी को गिरफ्तार किए जाने के बाद यह छापेमारी की गई..SDPI ED Raid

Read also- AAP ने किया मंडी हाउस में प्रदर्शन, BJP से की ‘महिलाओं को 2,500 रुपये’ देने की मांग

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में एसडीपीआई मुख्यालय सहित दो स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। केरल में एसडीपीआई मुख्यालय, तिरुवनंतपुरम एवं मलप्पुरम, आंध्र प्रदेश में नांदयाल, झारखंड में पाकुड़, महाराष्ट्र में ठाणे, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ और जयपुर में भी छापेमारी जारी है।ईडी ने दावा किया था कि दोनों संगठनों के बीच एक ‘‘संगठित’’ संबंध है और पीएफआई राजनीतिक दल (एसडीपीआई) के माध्यम से अपनी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।

Read also- आज से ही शुरू कर दें इस वक्त वॉकिंग करना तो आपको मिलेंगे इसके अनमोल फायदे

पीएफआई के आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण उसे एक गैरकानूनी संगठन बताते हुए केंद्र सरकार ने सितंबर, 2022 में उसे प्रतिबंधित कर दिया था। एसडीपीआई की स्थापना 2009 में हुई थी और इसका मुख्यालय दिल्ली में है। इस पर पीएफआई का राजनीतिक मोर्चा होने का आरोप है। यह भारत निर्वाचन आयोग में एक राजनीतिक दल के रूप में भी पंजीकृत है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *