Haryana: आयुष्मान योजना के तहत हॉस्पिटल को मिलने वाली साढ़े 400 करोड़ की राशि अटकी, डॉक्टरों ने जताया रोष

Haryana
Haryana: आयुष्मान योजना के तहत हरियाणा के निजी हस्पतालों को मिलने वाला साढ़े 400 करोड़ की राशि अटकी, पिछले 4 माह से नहीं हो पाया भुगतान, निजी अस्पताल के डॉक्टरों में पनपने लगा रोष, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी। आयुष्मान योजना के तहत निजी हस्पतालों को मिलने वाली राशि का भुगतान पिछले 4 माह से नहीं हो पाया है, जिससे अब प्रदेश भर के अस्पतालों के डॉक्टरों और संचालकों में रोष देखने को मिल रहा है। Haryana:
निजी अस्पताल के डॉक्टरों और प्रबंधन ने राशि का भुगतान न होने के चलते आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने की चेतावनी दी है, जिससे अब आयुष्मान योजना के तहत इलाज करवाने वाले मरीजों को भारी दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से जल्द आयुष्मान योजना की राशि का भुगतान करने की मांग सरकार से की गई है।Haryana:
आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र मेहता ने बताया कि जुलाई माह में इसको लेकर हड़ताल हुई थी और उस समय सरकार की और से लिखित तौर पर आश्वासन भी दिया गया था, 15 बाद राशि का भुगतान हो जाया करेगा, उस समय बाकायदा सरकार के साथ एमओयू भी हुआ था, मगर उसके बाद भी कुछ अस्पतालों का थोड़ा- थोड़ा ही भुगतान हुआ था। जबकि अब पिछले 4 माह से साढ़े 400 करोड़ रूपये की राशि प्रदेश भर के निजी अस्पतालो की रोक ली गई है, जिससे अस्पतालों की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। हरियाणा की बात की जाए तो प्रदेश भर में 700 के करीब निजी अस्पताल है, जबकि कुरुक्षेत्र की बात करें तो 35 निजी अस्पताल है। अब अगर सरकार जल्द भुगतान नहीं करेंगी तो इलाज बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।Haryana:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *