झज्जर में सर्व कर्मचारी संघ के नेतृत्व में तमाम कर्मचारी संगठनों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Haryana
Haryana: झज्जर में सर्व कर्मचारी संघ के नेतृत्व में विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने लघु सचिवालय परिसर में धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। Haryana:
प्रदर्शनकारी कर्मचारी लंबे समय से लंबित मांगों,विशेषकर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर आक्रोशित नजर आए l धरने के दौरान कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार बार-बार आश्वासन देने के बावजूद कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान रामबीर ने कहा कि प्रदेश ही नहीं,बल्कि पूरे देश में कर्मचारी वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया,तो 12 फरवरी को राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल की जाएगी,जिसमें देशभर से 50 लाख से अधिक कर्मचारी भाग लेंगे। Haryana:
प्रदर्शन के बाद कर्मचारी संगठनों ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा। ज्ञापन में कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने,पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने और कर्मचारियों के हित में अन्य नीतिगत फैसले लेने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही। धरना-प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार पर कर्मचारी विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया। Haryana:
कर्मचारियों का कहना है कि वो लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें उठाते आ रहे हैं,लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है,जिसके चलते अब आंदोलन का रास्ता अपनाना मजबूरी बन गया है l कर्मचारी संगठनों ने साफ किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती,तब तक आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ी तो इसे और तेज किया जाएगा। Haryana:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *