Sports News: प्रज्ञाननंदा की एक और हार, गुकेश ने फिर ड्रॉ खेला

Sports News:

Sports News: गत चैंपियन आर. प्रज्ञाननंदा का टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन जारी रहा और वे दूसरे दौर में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव से हार गए।विश्व चैंपियन गुकेश को एक और कड़े मुकाबले में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फॉरेस्ट ने ड्रॉ पर रोक दिया। लगातार दूसरे ड्रॉ के साथ गुकेश का कुल अंक एक हो गया है।  Sports News:

Read Also: 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (AIPOC) आज से लखनऊ में होगा शुरू

प्रज्ञाननंदा पहले दौर में हमवतन अर्जुन एरिगैसी से हार गए थे। इस तरह से वे टूर्नामेंट में अभी तक अपना खाता नहीं खोल पाए हैं और उन्हें अपना खिताब बचाने के लिए बाकी बचे 11 राउंड में शानदार प्रदर्शन करना होगा।एरिगैसी ने चेक गणराज्य के थाई खिलाड़ी दाई वान गुयेन के खिलाफ अपनी दूसरी बाजी ड्रॉ खेली। वे वान गुयेन के रक्षण को भेदने में असफल रहे।हालांकि शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी 1.5 अंकों के साथ अमेरिका के हैंस मोके नीमन और अब्दुसत्तोरोव के साथ शीर्ष पर बना हुआ है।Sports News:

Read Also:हरियाणा BJP प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बीजेपी अध्यक्ष चुनाव पर दिया बड़ा बयान

इस प्रतियोगिता में खेल रहे चौथे भारतीय खिलाड़ी अरविंद चिदंबरम ने तुर्किये के यागिज कान एर्दोगमुस के साथ ड्रॉ खेला और इस तरह उन्होंने भी संभावित दो अंकों में से एक अंक हासिल कर लिया है।प्रतियोगिता में अभी तीन खिलाड़ी आगे चल रहे हैं जबकि नौ खिलाड़ी आधे अंक के अंतर से उनके पीछे हैं।Sports News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *