Hathras Accident: 21 शवों को आगरा में रिश्तेदारों को सौंपा गया, चार मृतकों की अब तक नहीं हुई पहचान

Hathras Accident: 21 bodies handed over to relatives in Agra, four dead have not been identified yet, Hathras Stampede, Hathras Stampede News, Hathras Stampede Death Toll, CM Yogi in Hathras, Yogi Adityanath Visit Hathras, Hathras Incident, Hathras Satsang, Hathras Bhole Baba, Satsang In Hathras, #Hathrus, #UttarPradesh, #CrimeStop-youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi

Hathras Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए हादसे में मारे गए 21 लोगों के शव को बुधवार यानी आज 3 जुलाई को आगरा लाए गए। हाथरस में मंगलवार 2 जुलाई को सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए।

Read Also: KALKI 2898 AD: महाभारत से शुरू होकर तबाही पर अंत, कल्कि फिल्म ने दिया भविष्य का संदेश…

बता दें, न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में आगरा के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि हाथरस में हुए हादसे में जान गंवाने वाले जिन 21 शवों की पहचान हो चुकी है उनका पोस्टमार्टम किया जा चुका है और उन्हें उनके परिवारों को दिया जा रहा है। उनके मुताबिक अब तक चार शवों की पहचान नहीं हो पाई है। हाथरस में हुए हादसे की वजहों की जांच के लिए आगरा के एडीजी और अलीगढ़ के डिवीजनल कमिशनर की एक टीम बनाई की गई है। सरकार ने बताया कि रिपोर्ट बुधवार को पेश की जाएगी।

Read Also: राहुल गांधी की हिंदुओं पर टिप्पणी से बौखलाई सियासत, बीजेपी नेताओं ने किया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुधवार को कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, जिसमें उन पर सबूत छिपाने और शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया। सत्संग में करीब ढाई लाख लोग शामिल हुए, जबकि सिर्फ 80,000 लोगों को ही इजाजत दी गई थी। हालांकि, मण्डली या ‘सत्संग’ संचालक जगत गुरु साकार विश्वहरि का नाम एफआईआर में आरोपितों की लिस्ट में नहीं है, लेकिन उनका नाम दर्ज की गई शिकायत में है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *