अगले 100 दिन जोश संग करना है काम, एक-एक वोटर तक पहुंचना है- लोकसभा चुनाव से पहले PM मोदी ने दिया जीत का मंत्र

90th anniversary of the Reserve Bank of India

(अजय पाल)PM Narendra Modi: पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी कार्यकर्ता को जीत का मंत्र दिया और कहा कि अगले 100 दिन तक जोश संग काम करना होगा। एक एक वोटर तक पहुँचना है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में पीएम ने संबोधन में यह दावा किया कि भाजपा का कार्यकर्ता पूरे 24 घंटे देश सेवा में लगा रहता है।

Read also- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी BJP के संपर्क में? कांग्रेस नेता ने खबर को बताया फर्जी और बकवास

पीएम ने बोल दी बड़ी बात –पीएम मोदी ने कहा कि,आज विपक्ष के नेता भी NDA 400 पार का नारा लगा रहे हैं. बीजेपी ने महाघोटाले और आतंकवाद से इस देश को मुक्ति दिलाई है. हमलोग तो शिवाजी को मानने वाले लोग हैं. देश की सेवा के लिए सबसे ज्यादा सीट बीजेपी को मिलेगी.पीएम ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा  कि आज 18 फरवरी है। जो युवा 18 साल के हो गए है।वह युवा 18वीं लोकसभा का चुनाव करने वाले है।अगले कुछ दिन जुट जाना है और हर एक वोटर तक पहुंचना है.
अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नया उमंग के साथ काम करें – बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए कहा यहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का भी मैं अभिनंदन करता हूं।भाजपा का कार्यकर्ता भी साल के हर दिन देश की सेवा के लिए कुछ न कुछ न कुछ करता रहता है।लेकिन अब अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नया उमंग, नया उत्साह, नया विश्वास, नए जोश के साथ काम करने का है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *