यूपी-उत्तराखंड समेत इन राज्यों में पांच दिनों तक होने जा रही भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी

(अजय पाल) IMD Rainfall Alert:देश के उत्तरी राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात बने हुए है। दिल्ली व हिमाचल में बाढ़ से स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।बाढ़ के पानी से दिल्ली में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। यमुना  का  जलस्तर बढ़ने के कारण दिल्ली के कई इलाके पानी में डूब गए। सडको पर भीषण जाम की स्थिति देखने को मिली वहीं दिल्ली मे कई स्थानों पर रोड को भी बंद कर दिया गया। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया ।

इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश – मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओडिशा में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में 16 से 18 जुलाई तक भारी वर्षा की संभावना जताई है।

बते दे कि मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 15 जुलाई से 17 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान है. वहीं मध्य प्रदेश और ओडिशा में रविवार को भारी वर्षा की संभावना है. इसको देखते हुए आईएमडी ने लोगों से जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने को सलाह दी ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *