Himachal: शिमला में बड़ा सड़क हादसा,खाई में गिरी बस,ड्राइवर सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत

Himachal Accident News:हिमाचल प्रदेश के शिमला से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। बता दें कि 21 जून को शिमला के जुब्बल इलाके में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सड़क हादसे का शिकार हो गई।बस के पलट जाने से ड्राइवर,कंडक्टर समेत कुल चार लोगों की मौत हुई है। फिलहाल बस हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।हिमाचल पथ परिवहन निगम की इस बस में कई यात्री सवार थे।फिलहाल घायलों यात्रियों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Read Also: International Yoga Day: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली में किया योग

मृतकों की हुई पहचान –प्रशासन की तरफ से हादसे के पीड़ितों की लिस्ट जारी कर दी गई है।बस हादसे में ड्राइवर कर्म दास,कंडक्टर राकेश कुमार के साथ बस में सवार बिरमा देवी और धन शाह पुत्र चंद्र शाह की मौके पर ही मौत हो गई।इसके अलावा कुछ यात्री घायल भी हुए है।जिनका हॉस्पिटल में इलाज जारी है।हिमाचल पथ परिवहन निगम की ये बस दुर्घटनाग्रस्त कैसे हुई,इसके लिए जांच के आदेश दिए गए हैं।निगम यह पता लगाएंगा की हादसा मानवीय चूक की वजह से हुआ या इसमें कोई तकनीकी खराबी आ गई थी।

Read Also: International Yoga Day: फुल एक्शन में CM योगी, योग दिवस के मौके पर लखनऊ में किया योगसन

प्राप्त जानताकी के अनुसार शिमला से 90 किमी दूर ये हादसा हुआ है।जुब्बल में शुक्रवार सुबह अपने रूट पर निकली एचआरटीसी बस गिल्टाड़ी के पास कैंची मोड़ पर हादसे का शिकार हो गई.हादसे के दौरान बस सड़क से लुढ़कते हुए नीचे सड़क किनारे पर अटक गई।बस में घटना के दौरान  कुल 7 लोग सवार थे। जैसे ही ये दुर्घटना हुई पूरे इलाके में सनसनी मच गई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *