Delhi Weather:- दिल्ली-NCR में आज का मौसम कैसा रहेगा जानिए

Delhi Weather- राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मौसम सुहाना बना हुआ है। मंगलवार सुबह-सुबह बारिश की बूंदों के साथ दिल्ली के मौसम का मिजाज बदला। और सुबह कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई, बादल छाए, ठंडी हवाएं भी चलीं, हालांकि कुछ ही देर में धूप छा गई। यह मौसम दिल्लीवालों के लिए मार्च की शुरुआत में भी रहेगा। 1 और 2 मार्च को बूंदाबादी और आंधी का अनुमान है। हालांकि, आज और कल यानी फरवरी के आखिरी दो दिन आसमान साफ रहेगा और तेज धूप भी होगी

आज भी चलेगा बादल और धूप का लुकाछिपी का खेल

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री रहा। बुधवार यानी आज साफ आसामान रहेगा और अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की उम्मीद है। गुरुवार को हल्के बादल होंगे मगर धूप भी निकलेगी.तापमान कुछ ज्यादा होगा। 28 डिग्री अधिकतम और 11 डिग्री न्यूनतम तापमान रहने की उम्मीद है।

Read also- पुलिस ने पुणे में नकली नोट फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, छह लोग गिरफ्तार

ग्रैप की पाबंदियों से मुक्त हुई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर से प्रदूषण का सीजन बीत चुका है। करीब पांच महीने बाद दिल्ली-एनसीआर के ग्रैप की सभी पाबंदियों को हटा लिया गया है। कमिशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) ने मंगलवार को ग्रैप सब कमिटी की बैठक के बाद यह निर्णय लिया। सीएक्यूएम के अनुसार मंगलवार को राजधानी का औसत एक्यूआई 159 रहा। प्रदूषण के स्तर में काफी सुधार देखा गया है। आने वाले दिनों में प्रदूषण के बढ़ने की संभावना भी नहीं है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *