Himachal: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट

Himachal: हिमाचल प्रदेश के ऊँचाई वाले इलाकों में सोमवार को दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।अधिकारियों ने बताया कि लाहौल और स्पीति ज़िले के गोंधला और केलांग में क्रमशः 5 सेमी और 4 सेमी बर्फबारी हुई।राज्य के कुछ हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हुई और रविवार शाम से गुलेर में 42 मिमी बारिश हुई, जबकि नगरोटा सूरियाँ में 38.4 मिमी, भरवाईं में 37 मिमी, देहरा गोपीपुर में 35 मिमी, पच्छाद में 34.2 मिमी, अघार में 32.8 मिमी, नादौन में 28 मिमी और मुरारी देवी में 27 मिमी बारिश हुई।Himachal:

Read Also-अनुराग ठाकुर सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के चुने गए अध्यक्ष

Read Also- Rajasthan: जयपुर अस्पताल में आग लगने से छह मरीज की मौत, प्रधानमंत्री ने दुख जताया

जोत, मुरारी देवी, सुंदरनगर, भुंतर, कांगड़ा, पालमपुर और शिमला में गरज के साथ बारिश हुई, जबकि हमीरपुर, नारकंडा, कुफरी, बजौरा, रिकांगपिओ, ताबो और कोटखाई में 41 से 57 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएँ चलीं।मौसम विभाग ने सोमवार को चार जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) की नारंगी चेतावनी जारी की है, जबकि मंगलवार को राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में आंधी और तेज हवाओं की पीली चेतावनी जारी की है।Himachal:

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे और धौलाधार पर्वतमाला समेत राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार सुबह ताजा बर्फबारी हुई, जिससे पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।अधिकारियों के मुताबिक, बर्फबारी के चलते कुल्लू जिला प्रशासन ने रोहतांग दर्रे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है और यात्रियों को इस मार्ग से न गुजरने की सलाह दी है।रविवार तड़के राज्य के ऊंचे और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फीली हवा, तूफान, बिजली कड़कने और रुक-रुक कर बारिश की घटनाएं दर्ज की गईं।Himachal:

रिपोर्टों के मुताबिक, कांगड़ा जिले की धौलाधार पर्वतमालाओं में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है, जबकि आसपास के घाटी वाले क्षेत्रों में बर्फीली हवाओं ने सर्दियों के आने का संकेत दिया है।तूफान और भारी बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में पेड़ गिरने और जनजीवन प्रभावित होने की खबरें आई।मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार रात से अलग-अलग जगहों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई।Himachal

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *