UP: रायबरेली में मृत्कों के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रमुख अजय राय, दी ये प्रतिक्रिया

UP:

UP: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को रायबरेली में उस दलित युवक के परिवार से मुलाकात की, जिसकी भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।मुलाकात के बाद अजय राय ने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह से ‘जंगलराज’ है और कानून व्यवस्था चरमरा गई है।अजय राय ने मृतक हरिओम के पिता के साथ खड़े होकर आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने युवक को बचाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की।UP:

Read Also- पश्चिम बंगाल: दार्जिलिंग भूस्खलन में मृतकों की संख्या 24 हुई, कई लोग लापता, बचाव अभियान जारी

उन्होंने कहा, “हरिओम एक गरीब परिवार से था। वे अपनी पत्नी से मिलने जा रहा था जब भीड़ ने उसे बेरहमी से पीटा। परिवार का कहना है कि पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। युवक ने राहुल गांधी का नाम लिया, जिस पर भीड़ ने कहा कि वे ‘बाबा’ (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) के समर्थक हैं और उसे मार डाला। यही ‘बाबा’ की सरकार का हाल है, पूरा प्रदेश ‘जंगलराज’ में तब्दील हो गया है।”UP:

Read Also- Weather: दिल्ली में बारिश की संभावना, ‘मध्यम’ श्रेणी में वायु गुणवत्ता

परिवार ने आरोपियों को फांसी की सजा देने और उनके घरों को बुलडोजर से गिराने की मांग की है।मृतक के पिता ने कहा, “मेरे बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जैसे हम पीड़ित हैं, वैसे ही आरोपी परिवारों को भी सजा मिलनी चाहिए। उनके घरों पर भी बुलडोजर चलना चाहिए। मैंने वीडियो देखा कि किस तरह मेरे बेटे को पीटा गया।”पुलिस के मुताबिक, रायबरेली के दांडेपुर जमुनापुर गांव में शनिवार को भीड़ ने हरिओम को चोर समझकर पीट दिया था।UP

हरिओम मानसिक रूप से अस्वस्थ था और अपनी ससुराल जा रहा था तभी भीड़ ने उस पर ड्रोन गिरोह का सदस्य होने का आरोप लगाया। उसे बेल्ट और लाठियों से मारा जिससे उसकी मौत हो गई।पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।UP:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *