देश भर में हंसी-खुशी के साथ मनाई गई होली, रंगों के त्योहार में घुली गुझिया की मिठास

Holi 2026: Holi was celebrated with joy and happiness across the country, the festival of colours was mingled with the sweetness of Gujhiya.

Holi 2026: पूरे भारत में बुधवार 4 मार्च को होली का त्योहार मनाया गया। पारंपरिक अंदाज में रंगों की बौछार के बीच लोग संगीत की धुन पर थिरकते दिखे। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मुस्कुराते हुए मनाया। उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन में मंदिर की रस्मों से लेकर राजस्थान में ‘धुलंडी’ के शानदार जश्न तक, शहर और गांव रंगों में सराबोर हो गए।

मथुरा जिले के बछगांव में ‘चप्पलमार होली’ मनाई गई, जिसमें परिवार के बड़े लोग छोटों को मजाक में चप्पलों से मारते हैं। यह 150 साल पुरानी परंपरा है, जो अंग्रेजों के अत्याचारों का विरोध करने से शुरू हुई थी। सालाना शोभायात्रा सदी पुरानी होली परंपरा को दर्शाती है। इसमें ‘लाट साहब’ कहे जाने वाले औपनिवेशिक दौर के प्रशासन के एक अधिकारी को एक बैलगाड़ी पर शहर में घुमाया जाता है, जबकि उत्साही लोग नारे लगाते हैं और प्रतीकात्मक शरारत के रूप में जूतों से उसे मारते हैं।

Read Also: पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली, लोगों ने दिया शांति, एकता और सौहार्द का संदेश

वहीं जम्मू में अलग-अलग समुदायों के लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते और मिठाई खिलाते दिखाई दिए। एलओसी यानी नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सेना और सीमा सुरक्षा बलों के जवानों ने सीमा के करीब रहने वाले लोगों और गैर-सरकारी संगठनों के साथ मिलकर होली मनाई। ‘धुलंडी’, जिसे अक्सर होली का मुख्य दिन या ‘रंगवाली होली’ कहा जाता है, पूरे राजस्थान में मनाई गई। यह त्योहार चंद्र ग्रहण के कारण कुछ इलाकों में आंशिक रूप से मनाया गया।

जयपुर में, अक्षरधाम मंदिर में होली धूमधाम से मनाई गई। अजमेर के पुष्कर में, बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक, शहर के मेला ग्राउंड में इंटरनेशनल होली फेस्टिवल में शामिल हुए। चंडीगढ़ में, लोगों ने पारंपरिक जोश के साथ होली मनाई, एक-दूसरे को ‘गुलाल’ लगाया और इस मौके पर मिठाइयां बांटीं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *