JEE Main का रिजल्ट जारी, 44 छात्रों का 100 प्रतिशत, 18 को मिली फर्स्ट रैंक

नई दिल्ली: इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन का परिणाम मंगलवार देर रात घोषित कर दिया गया, इसमें कुल 44 उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किए है। वहीं, 18 उम्मीदवारों को पहली रैंक मिली है।

शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने मंगलवार देर रात यह जानकारी दी। इस साल से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मेन साल में चार बार आयोजित की जा रही है ताकि छात्रों को अपने स्कोर में सुधार का मौका मिल सके।

पहला चरण फरवरी में और दूसरा मार्च में आयोजित किया गया था। अगले चरण की परीक्षायें अप्रैल और मई में होनी थी, लेकिन देश में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए उन्हें स्थगित कर दिया गया था।

तीसरा चरण 20-25 जुलाई तक आयोजित किया गया था जबकि चौथा चरण 26 अगस्त से दो सितंबर तक आयोजित किया गया था।

इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in, ntaresults.nic.in और nta.ac.in पर चेक कर सकते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *