गृहमंत्री अमित शाह ने सावरकर के लिखे देशभक्ति गीत को महाराष्ट्र सरकार का पुरस्कार दिया

Maharashtra News:

Maharashtra News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वतंत्रता सेनानी वी डी सावरकर के लिखे गए देशभक्ति गीत ‘‘अनादि मी, अनंत मी’’ को मंगलवार को पहला ‘छत्रपति संभाजी महाराज राज्य प्रेरणा गीत पुरस्कार’ दिया।दिवंगत हिंदुत्व विचारक के पोते रंजीत सावरकर ने स्वातंत्र्यवीर सावरकर फाउंडेशन की ओर से पुरस्कार ग्रहण किया। ये समारोह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में आयोजित किया गया।

Read also- तृणमूल कांग्रेस सांसदों ने PM मोदी को लिखा पत्र, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

पुरस्कार देने के तुरंत बाद शाह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पुरस्कार में दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक स्मृति चिह्न शामिल है।राज्य के संस्कृति विभाग ने इस साल लोगों को प्रेरित करने वाले एक गीत को सम्मानित करने के लिए इस पुरस्कार की शुरुआत की और इसका नाम छत्रपति संभाजी महाराज के नाम पर रखा।
कार्यक्रम में राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज का जीवन लोगों को प्रेरित करता है।

Read also-Brij Bhushan Sharan: अयोध्या पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, विरोधियों पर जमकर बरसे

शेलार ने कहा, ‘‘वे एक महान विचारक और कवि थे और उन्होंने कई रचनाएं कीं। इसलिए हमने इस पुरस्कार का नाम उनके नाम पर रखने का फैसला किया।’’उन्होंने कहा कि सावरकर की कविता ‘‘अनादि मी, अनंत मी’’ में अपार आंतरिक शक्ति है, जो इसे पुरस्कार का पहला हकदार बनाती है। शाह और फडणवीस ने सावरकर के राष्ट्रीय स्मारक के लिए दो लाख रुपये का चेक सावरकर फाउंडेशन के प्रतिनिधियों को सौंपा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *