पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष एचएस फुल्का ने थामा BJP का दामन

HS Phoolka

देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच सियासी दलों में नेताओं के दल बदल का सिलसिला भी जारी है। इसी के तहत पंजाब के राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आई है। नई दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में पंजाब के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एचएस फुल्का(HS Phoolka) ने आज BJP का दामन थाम लिया है। पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इसे BJP के लिए एक बड़े ‘बूस्ट’ के तौर पर देखा जा रहा है। HS Phoolka

Read Also: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज, मौसम विभाग ने जताया ये पूर्वानुमान

HS Phoolka ने ज्वॉइन की BJP

आपको बता दें, नई दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में आज पंजाब के वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष एचएस फुल्का BJP में शामिल हो गए हैं। उन्होंने पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, पंजाब के BJP अध्यक्ष सुनील जाखड़, दिल्ली के BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा समेत अन्य पार्टी नेताओं की उपस्थिति में औपचारिक रूप से BJP की सदस्यता ग्रहण की है। HS Phoolka HS Phoolka

Read Also: उत्तर प्रदेश: प्रयागराज के जलेबी विक्रेता ने निकाला LPG की किल्लत से निपटने का अनोखा हल

गौरतलब है, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं मशहूर मानवाधिकार कार्यकर्ता एचएस फुल्का मुख्य रूप से 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लड़ी गई अपनी लंबी कानूनी लड़ाई के लिए जाने जाते हैं। फुल्का ने 2014 में आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ राजनीति में प्रवेश किया था। उन्होंने 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में दाखा सीट से जीत दर्ज की और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में भी कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 2019 में आम आदमी पार्टी और सक्रिय राजनीति छोड़ दी थी, ताकि वे दंगा पीड़ितों के कानूनी मामलों पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर सकें। उन्हें 1984 के दंगों पीड़ितों के लिए किए गए उनके निस्वार्थ कार्यों के लिए 2019 में भारत सरकार की ओर से पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। और अब लगभग 7 साल के अंतराल के बाद, उन्होंने BJP का दामन थामकर अपनी राजनीतिक पारी की फिर से शुरुआत की है। HS Phoolka 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *