Hyderabad: CM रेवंत रेड्डी की हाइड्रा के संबंध में हिटलर वाली टिप्पणी से गरमाई सियासत, BJP ने साधा निशाना

Hyderabad: 

Hyderabad: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के उस बयान की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी आलोचना की है, जिसमें रेड्डी ने कहा था कि ‘हाइड्रा’ एजेंसी का नामकरण करते समय उन्हें तानाशाह एडॉल्फ हिटलर से प्रेरणा मिली थी। रेवंत रेड्डी ने बेंगलुरू में शनिवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि उन्होंने झीलों और जल निकायों पर व्यापक अतिक्रमण को देखने के बाद हाइड्रा की स्थापना करने का निर्णय लिया।Hyderabad:  

Read Also- Crime: ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘गरीब लोगों द्वारा झीलों और नालों पर अतिक्रमण करना मैं समझ सकता हूं। आजकल, अमीर लोग अपने फार्महाउस के लिए जल निकायों पर अतिक्रमण कर रहे हैं और अपनी नालियों को उनसे जोड़ रहे हैं। मैंने इन सभी समस्याओं पर ध्यान दिया, तब मैंने एक कार्य बल -हाइड्रा- स्थापित करने का निर्णय लिया।’उन्होंने कहा, ‘‘हाइड्रा, यह शब्द हिटलर का पसंदीदा शब्द है। उसकी मुख्य टीम को ‘हाइड्रा’ कहा जाता था, जो किसी की भी हत्या कर सकती थी। इसलिए, मैंने हिटलर से प्रेरणा ली है और इसका नाम हाइड्रा रखा है। Hyderabad:  

Read Also- Haryana: CM सैनी ने प्राकृतिक और जैविक खेती समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

तेलंगाना सरकार ने जुलाई 2024 में हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया और संपत्ति संरक्षण एजेंसी (हाइड्रा) की स्थापना की, जिसका उद्देश्य झीलों जैसी सरकारी संपत्तियों को अतिक्रमण और अन्य अवैध गतिविधियों से बचाना है।तेलंगाना के मुख्यमंत्री की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए, केंद्रीय कोयला व खनन मंत्री जी किशन रेड्डी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कांग्रेस की खतरनाक हिटलर जैसी, आपातकाल मानसिकता एक बार फिर सबके सामने आ गई है।’’ Hyderabad:  

किशन रेड्डी ने कहा, ‘‘रेवंत रेड्डी अब खुलेआम शेखी बघार रहे हैं कि हिटलर ने उन्हें हाइड्रा स्थापित करने के लिए प्रेरित किया और हैदराबाद में अपने द्वारा किए गए विध्वंसों की तुलना ईरान और इजराइल जैसे युद्धग्रस्त देशों में किए गए विध्वंसों से कर रहे हैं, जो उनके नेता राहुल गांधी की भाषा की प्रतिध्वनि है।’भारत राष्ट्र समिति ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में रेवंत रेड्डी को ‘‘नया हिटलर’’ करार दिया और आरोप लगाया कि लाखों गरीबों के घर ध्वस्त कर दिए गए हैं। Hyderabad:  

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *