गूगल पर सर्च करते हैं कंपनियों का नंबर तो हो जाएं सावधान, नागपुर में हुआ ऑनलाइन ठगी का मामला

नागपुर कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के लिए गूगल सर्च करना एक शख्स को काफी भारी पड़ गया। उस शख्स के साथ फूड प्रोडक्ट की फ्रेंचाइजी को लेकर ठगी की गई है। उस शख्स ने फूड फ्रेंचाइजी लेने के लिए गूगल में कंपनी का नाम सर्च किया तो उसके साथ ठगी हो गई। उससे  16 लाख रुपए ठग कर वसूल कर लिए गए। इस मामले की पूरी जानकारी होने के बाद शख्स ने तुरंत पुलिस को दी और थाने में जाकर केस दर्ज करवाया जिसके बाद से पुलिस पूरे मामले की जांच में लग गई है। दरअसल ये मामला नागपुर के येरखेड़ा गांव के रहने वाले राहुल नाम के शख्स का है। जो कि फूड फ्रेंचाइजी लेने की सोच रहे थे। दरअसल फूड फ्रेंचाइजी की पूरी जानकारी लेने की वजह से उन्होंने गूगल पर सर्च किया। लेकिन उन्हें क्या पता था कि वे इतनी बड़ी ठगी का शिकार हो जाएगें।

राहुल के साथ इस तरह हुई ऑनलाइन ठगी

जब उन्होंने गूगल में सर्च किया तो उन्हें किसी फूड प्रोडक्ट कंपनी की फ्रेंचाइजी को लेकर जानकारी मिली। जिसको लेकर उस शख्स ने और अधिक जानकारी लेने के लिए ऑनलाइन रिस्पॉन्स किया। उमेंद्र नाम के शख्स ने अपना नाम कंपनी के मालिक बताते हुए उसने फूड फ्रेंचाइजी का ऑफर दे दिया। और 15,500 देने के लिए  राहुल ने पेमेंट कर दी। बता दें कि आरोपी ने कई कारण बताते हुए राहुल से 15 लाख 71 हजार रुपये की वसूली कर ली।

Read also:- दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेगें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कई सुविधाओं से है लैस

दरअसल 16 लाख रुपये देने के बाद भी जब फ्रेंचाइजी की बात आगे नहीं बढ़ी तो राहुल को थोड़ा शक हुआ फिर उन्होंने कामठी पुलिस थाने में उस शख्स शिकायत थाने में दर्ज कराई। बता दें कि पुलिस उमेंद्र लहरे को काफी ढूंढने का प्रयास कर रही है। साथ ही पुलिस ये भी पता करने की कोशिश कर रही है कि लहरे ने इस धोखाधड़ी को अकेले अंजाम दिया है या फिर इसके पीछे कोई बहुत बड़ा गैंग काम कर रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *