ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत 3 घायल

Haryana accident news: ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत......

कैथल(नवींन मल्होत्रा): हरियाणा के कैथल में शनिवार आज सुबह एक ट्राले ने कैंटर को टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर में सवार कांवड़ लेने जा रहे एक कांवड़िये की दबकर मौत हो गई और तीन घायल हो गए। दुर्घटना हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह तीन बजे गांव क्योड़क से आगे टोल टैक्स के नजदीक की है। हिसार से कैंटर में 20 लोग कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। सुबह गांव क्योड़क से तीन किलोमीटर आगे एक नाके पर वह चाय पीने के लिए रुके। तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्राले ने उनके कैंटर को टक्कर मार दी। टक्कर में कैंटर सड़क किनारे बने खड्डों में पलट गया।

Read also: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला से गैंगरेप, 4 गिरफ्तार

दुर्घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। आधे घंटे बाद जब कैंटर को खड्डों से निकाला गया तो एक युवक बोरी के नीचे दबा हुआ मिला। जिसे तुरंत अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम आशीष बताया जाता है। जो हिसार का रहने वाला है। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था और पहली बार कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहा था। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घायलों को तुरंत ही कैथल के अस्पताल में लाया गया।

कांवड़िये गगन शर्मा, आशीष जोशी, नरेंद्र, अमित, सुनील चौटाला व हरीश को हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। इन सभी को प्राथमिक उपचार के बाद हिसार के लिए रेफर किया गया है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम होगा। मृतक के परिजन भी सूचना के बाद यहां पहुंचे हैं। पुलिस उनके बयान दर्ज कर रही है। हादसे के बाद से परिवार और कांवड़ियों में शोक है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Watch live Tv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *