Sports News: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन की वापसी; रिंकू समेत 8 खिलाड़ी बाहर

Sport News

Sports News: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई है।

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क: फगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित कर दी है। श्रेयस अय्यर को कप्तान और तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन और ईशान किशन को चुना गया है। वहीं युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में बरकरार रखा गया है।Sports News: 

Read Also: खटीमा गोलीकांड की बरसी पर शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि, सीएम धामी ने किया नमन

टीम में जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी को फिटनेस क्लियरेंस के अधीन चुना गया है। टीम में अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह भी शामिल हैं। संजू सैमसन की वापसी इस टीम की प्रमुख खबर है। दूसरी ओर जिम्बाब्वे दौरे की टीम में शामिल रहे रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह को इस बार जगह नहीं मिली है।Sport News

Read Also: Baba Vanga Prediction 2026: नेपाल में तबाही, बाबा वेंगा की भविष्यवाणी कितनी सच? जानिए 2026 में और क्‍या होगा

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीनों टी20 मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 13 सितंबर, दूसरा 15 सितंबर और तीसरा टी20 17 सितंबर को होगा। अफगानिस्तान की कप्तानी इब्राहिम जादरान करेंगे। अफगानिस्तान की टीम में रहमानुल्लाह गुरबाज, राशिद खान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, नूर अहमद और नवीन-उल-हक जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं।Sports News: 

भारत की 15 सदस्यीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा Sport News

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20: 13 सितंबर 2026 — अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
दूसरा टी20: 15 सितंबर 2026 — अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
तीसरा टी20: 17 सितंबर 2026 — अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली Sport News

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *