Independence Day: असम राइफल्स ने इंफाल में तिरंगा बाइक रैली का किया आयोजन

Independence Day

Independence Day: 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मणिपुर की राजधानी इंफाल में गुरुवार को तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया।असम राइफल्स द्वारा आयोजित रैली को इंफाल पूर्व में मशहूर मार्जिंग पोलो प्रतिमा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस तिरंगा बाइक रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।Independence Day:

Read also-शिखर सम्मेलन के बाद पुतिन युद्ध रोकने पर सहमत नहीं हुए …गंभीर परिणाम’ भुगतने पड़ेंगे- राष्ट्रपति ट्रंप

लगभग 30 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए ये तिरंगा बाइक रैली अलग-अलग जगहों से गुजरी और इंफाल पश्चिम में कीथेलमानबी गैरीसन पर खत्म हुई।कार्यक्रम में देश के स्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ उन शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी गई जिन्होंने इस साल मई में पाकिस्तान के खिलाफ हुए ऑपरेशन सिंदूर में देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। भारतीय सेना के शौर्य को भी सलाम किया गया।Independence Day:

Read also- विभाजन-विभीषिका स्मृति दिवस पर PM बोले- दर्द को याद करने का दिन..

मेजर जनरल रवरूप सिंह, आईजीएआर (दक्षिण): हमें बहुत खुशी है कि लोग इतनी बड़ी संख्या में इसमें शामिल हो रहे हैं। हम बहुत उत्साहित हैं। हम बहुत उत्साहित हैं कि हर बाइक शांति, सद्भाव और खुशी का संदेश दे रही है। हर बाइक पर एक तिरंगा लगा हुआ है।Independence Day:

इसलिए मुझे लगता है कि इस बाइक रैली से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं हो सकता है और ये मार्जिंग पोलो से शुरू होकर पूर्वी और पश्चिमी जिले से होकर गुजरेगी, जहां से हमें इसे हरी झंडी दिखाने का सौभाग्य मिला था, और कीथेलमनबी में इसका समापन होगा। आज इस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर हमें बहुत खुशी हो रही है।”Independence Day:

 Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *