India Against Terror: पाकिस्तान ISI द्वारा समर्थित आतंकी सिंडिकेट शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ भारत मे हुई बड़ी कार्रवाई

India Against Terror

India Against Terror: पाकिस्तान ISI द्वारा समर्थित आतंकी सिंडिकेट शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ भारत मे बड़ी कार्यवाई की गई है।इस नेटवर्क से जुड़े सैकड़ो लोगो की गिरफ़्तारी की गई है।14 राज्यों में 253 लोगों को हिरासत में लिया गया है। देशभर में आईएसआई समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्यवाई हुई है।कई राज्यों में हुई इस कार्रवाई में सैकड़ों गिरफ्तारियां की गई है। India Against Terror

14 राज्यों में 253 लोगों को हिरासत में लिया गया। अब तक SBN के खिलाफ 80 से अधिक FIR की गई है।शहजाद भट्टी नेटवर्क (SBN) पाकिस्तान स्थित, ISI द्वारा समर्थित आतंकी सिंडिकेट है। India Against Terror

Read Also: Jharkhand News: कांग्रेस नेता राहुल ने की झारखंड सरकार और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच बनी ‘समझ’ की तारीफ

शाहजाद भट्टी नेटवर्क (SBN) पाकिस्तान स्थित, ISI द्वारा समर्थित आतंकी सिंडिकेट है जो भारत में ग्रेनेड, IED और पेट्रोल बम हमलों तथा टारगेटेड किलिंग में शामिल है। SBN स्थानीय सहयोगियों को पैसे देकर पुलिस, रक्षा और धार्मिक स्थलों की रेकी करवाता था और जासूसी के लिए CCTV कैमरे लगवाता था।

स्वतंत्रता दिवस के आसपास SBN से जुड़ी संभावित गड़बड़ियों को रोकने के लिए 12 अगस्त को राज्य पुलिस बलों के साथ रियल-टाइम खुफिया जानकारी साझा करने वाली प्रणाली के जरिए समन्वित बहु-राज्यीय अभियान चलाया गया। इसमें 14 राज्यों में 253 लोगों को हिरासत में लिया गया – उत्तर प्रदेश (62), हरियाणा (52), दिल्ली (51), पंजाब (44), राजस्थान (15), महाराष्ट्र (8), उत्तराखंड (5), कर्नाटक, गुजरात और बिहार (3-3) तथा तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और केरल(2-2)। साथ ही दिल्ली और कर्नाटक में नई FIR भी दर्ज की गई हैं। India Against Terror

Read Also: Chamoli Tunnel Accident: एक और कर्मचारी का शव मिला, मरने वालों की संख्या 10 हुई

अब तक SBN के खिलाफ 80 से अधिक FIR और 200+ गिरफ्तारियां दर्ज की जा चुकी हैं। ये मामले UAPA, BNS, आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज हैं।  IED, पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की मार्किंग वाले ग्रेनेड, पिस्टल, जिंदा कारतूस और जासूसी वाले CCTV कैमरे बरामद हुए हैं। इससे नेटवर्क के सीधे सीमा-पार संबंध की पुष्टि होती है। India Against Terror

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *