विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत-त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच सहयोग पर जोर दिया

India News: External Affairs Minister Jaishankar emphasizes cooperation between India and Trinidad and Tobago

India News: भारत-त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच सहयोग को मजबूत करने का आह्वान करते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के संबंध साझा इतिहास, उपनिवेशवाद के खिलाफ संघर्ष और क्रिकेट पर आधारित हैं। त्रिनिदाद और टोबैगो की अपनी यात्रा के दौरान एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत और कैरेबियन देश में पहनावे, खेल, खान-पान और परंपराओं से लेकर कई चीजों में समानता है।India News

Read Also: “Kashi से ब्रह्मांड तक! BHU के हाईटेक तारामंडल में दिखेगा पूरा आकाश, वैदिक ज्ञान को मिला डिजिटल साथ”

उन्होंने कहा, “ये संबंध साझा इतिहास, उपनिवेशवाद के विरुद्ध हमारे संघर्ष और क्रिकेट के खास रिश्ते पर आधारित हैं।” उन्होंने आगे कहा, “दोनों देशों बहुत कुछ समान है, चाहे हम पहनावे और खेल की बात करें या खान-पान और परंपराओं की। मुझे पता है कि दिवाली, फागवा, ईद आदि जैसे त्योहार यहां बड़े उत्साह से मनाए जाते हैं और हमारा संगीत, नृत्य, टीवी सीरियल और फिल्में काफी लोकप्रिय हैं। हम एक-दूसरे की संस्कृति का बहुत सम्मान करते हैं।” जयशंकर जमैका, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगो तीन देशों की यात्रा पर हैं। इसका उद्देश्य कैरेबियन देशों के साथ भारत के रणनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करना है।India News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *