10 साल बाद शादी में शामिल होने भारत आया पाकिस्तानी जोड़ा, लेकिन अब…

India-Pakistan: Pakistani couple came to India after 10 years to attend the wedding, but now...India Pakistan Relations, Cross Border Marriage, Visa Issues, Forced Departure, Family Separation, Stranded Citizen, Wedding Disruption, Bureaucracy, Travel Restrictions, South Asia, Human Story, Emotional Distress, Visa Problems, Border Crossing , Pakistan, Karachi, India, Visa, Wedding, Nikah, Family Visit, Stranded, Violence

India-Pakistan: पाकिस्तान के कराची से एक जोड़ा भारत में शादी में शामिल होने के लिए आया और पंजाब के अटारी बॉर्डर के पास इंतजार कर रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से घोषित उपायों के मद्देनजर वे पाकिस्तान लौटने का इंतजार कर रहे हैं। भारत की रहने वाली बसकरी नाम की महिला की शादी पाकिस्तान में हुई थी और वो एक शादी में शामिल होने और 10 साल बाद अपने परिवार से मिलने आई थी।

Read Also: एक्शन मोड में गुजरात पुलिस, हिरासत में लिए गए 450 से ज्यादा अवैध अप्रवासी 

हालांकि, भारत की तरफ से सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिए जाने के बाद महिला और उसके पति को अपनी यात्रा बीच में ही खत्म करनी पड़ी। बसकरी के पति मोहम्मद राशिद ने कहा कि आज शादी है और हम सीमा पर खड़े हैं। पुलिस अधिकारी घर आए थे और हमें चले जाने को कहा क्योंकि उन्हें उच्च अधिकारियों से निर्देश मिले थे। उन्होंने कहा कि वे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते।

Read Also: हरियाणा के नूंह में सड़क दुर्घटना में कम से कम सात सफाई कर्मचारियों की मौत

भारत ने 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा रद्द कर दिए हैं और पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द घर लौटने की सलाह दी है। बसकरी ने कहा कि मैं 10 साल बाद अपने परिवार से मिलने आयी थी। आज का दिन बहुत खास है क्योंकि आज मेरी भतीजी की शादी है और हम यहां खड़े हैं। पिछले तीन दिनों से हम रो रहे हैं। हम एक खास मौते पर आए थे, हम इतने करीब हैं और फिर भी हम शादी में शामिल नहीं हो सकते।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *