24 घंटे में 3,303 नए केस, एक्टिव मरीज 17 हजार के करीब

Corona Case Today Live, बीते 24 घंटे में आए 17 हजार से अधिक कोरोना केस |

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरूवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3,303 नए कोरोना वायरस मामलों के साथ देश में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,30,68,799 हो गई, जबकि सक्रिय मामले 17 हजार के करीब हो गए। करीब डेढ़ महीने के बाद कोरोना के रोज आ रहे मामलों ने 3 हजार का आंकड़ा पार किया है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 39 मरीजों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,23,693 हो गई।

 

Read Also कैबिनेट के बड़े फैसले: जम्मू-कश्मीर में हाइड्रो प्रोजक्ट को मिली मंजूरी, स्ट्रीट वेंडरों को भी बड़ी राहत

 

मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.04 प्रतिशत शामिल है, जबकि कोविड-19 की रिकवरी रेट 98.74 प्रतिशत दर्ज की गई थी। मंत्रालय के मुताबिक डेली पॉजिटिविटी रेट 0.66 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.61 प्रतिशत दर्ज की गई।

 

देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,25,28,126 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत थी।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *