India vs South Africa, T20 World Cup Final: फाइनल मुकाबला जारी, भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 177 रन का लक्ष्य

India vs South Africa, T20 World Cup Final: देशभर और दुनियाभर में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हो रही महाभिड़ंत यानी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह चरम पर है। भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस फाइनल मुकाबले में जीत की दुआ कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच महामुकाबला जारी है। टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और कुल 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए और विरोधी टीम को जीत के लिए 177 रन का टारगेट दिया है।

Read Also: केंद्र सरकार ने NEET पेपर लीक मामले में सब जानते हुए भी सुप्रीम कोर्ट में झूठ बोला- कांग्रेस

आपको बता दें, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। भारतीय टीम को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा(9) के रूप में लगा। रोहित के बाद दूसरा विकेट ऋषभ पंत(0) के रूप में गिरा। तीसरे झटके के तौर पर सूर्यकुमार यादव 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम इंडिया के जब 100 रन पूरे हुए तो अक्षर पटेल और विराट कोहली पिच पर डटे थे, जिसके बाद भारत का चौथा विकेट अक्षर पटेल(47) के रूप में गिरा, वहीं विराट कोहली ने 48 गेंदों पर 50 रन पूरे किए।

इसके बाद पांचवें विकेट के रूप में 76 रन बनाकर विराट कोहली(76) भी आउट हो गए, भारत का छठा विकेट शिवम दुबे(27) के रूप में गिरा और फिर भारत को सातवें और अंतिम झटके के रूप में जड़ेजा(2) रन बनाकर आउट हुए, वहीं हार्दिक पांड्या नाबाद रहे। इस तरह से भारतीय टीम ने कुल 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए और विरोधी टीम को जीत के लिए 177 रन का टारगेट दिया है।

Read Also: लद्दाख में LAC के पास हुआ बड़ा हादसा, टैंक से श्योक नदी पार कर रहे पांच जवान शहीद

देशभर में भारतीय क्रिकेट टीम के फैन शनिवार को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित हैं। फैंस को पूरा भरोसा है कि भारत टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का मुकाबला जरूर जीतेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *