कालका-शिमला के बीच जल्‍द चलेगी लेटेस्‍ट ट्रेन

अब जल्‍द ही कालका–शिमला के बीच चलने वाली हेरिटेज ट्रेन रूट पर सबसे लेटेस्‍ट ट्रेन चलाई जाएगी जिससे टूरिज्‍म को फायदा होगा। जानकारी के मुताबिक रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला कालका–शिमला रेलवे के लिए 30 नैरो गेज, विस्टाडोम कोच का निर्माण करने के लिए तैयार है। रेल मंत्रालय ने आरसीएफ को अगले कुछ महीनों में इन कोचों का निर्माण अत्याधुनिक यात्री इंटरफेस क्षेत्रों के साथ करने की सलाह दी है। मौजूदा समय में, इस तरह के कोच का निर्माण इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई कर रही है।

 

Also Read शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम ने चलाया सफाई अभियान

जर्मनी के बनाए विस्टाडोम लिंके हॉफमैन बुश (एलएचबी) रेलवे कोच उन ट्रेनों का हिस्सा हैं जो टूरिस्‍ट स्‍पॉटस से होकर गुजरती हैं जहां यात्री दर्शनीय स्थलों की यात्रा कर सकते हैं।

मंत्रमुग्ध कर देने वाले नज़ारों और सुंदर बनावट वाले आंतरिक सज्जा के लिए सी–थ्रू ग्लास रूफटॉप से लैस, इन कोचों को यात्रियों की मांगों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कॉन्फ़िगर किया गया है। आरसीएफ कार्यकारी एसी चेयर कार, एसी द्वितीय श्रेणी चेयर कार, सामान्य बैठक और एसएलआर कोच का निर्माण करेगा।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *