भारत-न्यूजीलैंड मैच में भारतीय छात्र संभालेंगे न्यूजीलैंड का झंडा, जानें वजह

IND vs NZ :

IND vs NZ : दुबई में मणिपाल विश्वविद्यालय के भारतीय मूल के 30 छात्र भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के दौरान न्यूजीलैंड का झंडा लेकर चलेंगे।विरोधी टीम का झंडा लेकर चलने का काम मिलने के बावजूद छात्र अपनी निष्ठा भारतीय टीम के प्रति दिखा रहे हैं।एक छात्र ने कहा, “हम चाहते हैं कि भारत जीते, लेकिन हम एक शानदार मैच भी देखना चाहते हैं।”सभी भारतीय मूल के छात्रों को आईसीसी ने मैच के दौरान न्यूजीलैंड का झंडा लेकर चलने के लिए चुना था।

Read also – ICC Champions Trophy: पूर्व भारतीय खिलाड़ी जोगिंदर शर्मा ने कहा- शमी एक चैंपियन गेंदबाज है..

एक और छात्र ने कहा, “ध्वजवाहक के रूप में चुना जाना एक बड़ा सम्मान है और हम इस बड़े आयोजन का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं।”छात्र मणिपाल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व महसूस कर रहे हैं और इस अनुभव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।एक और छात्र ने कहा, “हम दोनों टीमों का समर्थन करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन हमारा दिल भारत के लिए है।

Read also- रोहतक में सूटकेस में मिला महिला का शव, कांग्रेस ने की SIT जांच की मांग

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी लीग मैच में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से हो रहा है। ऐसे में दुबई के फैस आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।फैंस को भी उम्मीद है कि भारतीय टीम एक बार फिर जीत का परचम लहराएगी।दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहले ही पहुंच चुकी है लेकिन इस मैच से ग्रुप की शीर्ष टीम का पता चलेगा ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *