भारत के 56 वर्षीय पावरलिफ्टर ललित पटेल ने आईबीबीएफ विश्व चैंपियनशिप में जीते 3 स्वर्ण पदक

गुजरात के 56 वर्षीय पावरलिफ्टर ललित पटेल ने थाईलैंड के पटाया में आयोजित आईबीबीएफ विश्व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीते। मास्टर टू श्रेणी (83-93 किग्रा) में चुनौती पेश करने वाले पटेल ने 10 से 12 मई के बीच आयोजित प्रतियोगिता में ‘बेंच प्रेस’, ‘डेडलिफ्ट’ और ‘स्क्वाट’ स्पर्धाओं में शीर्ष स्थान हासिल किया।

Read Also: दिल्ली में BJP की रेखा सरकार ने पेश किया 100 दिन के काम का रिपोर्ट कार्ड, अनुपम खेर ने किया कार्यक्रम को होस्ट

आपको बता दें, पावरलिफ्टर ललित पटेल पिछले आठ महीनों से वैश्विक प्रतियोगिता की तैयारी के लिए कड़ा अभ्यास कर रहे थे। उन्होंने पांच साल पहले ही पावरलिफ्टिंग शुरू की थी। शाकाहारी आहार लेने वाले पटेल ने कहा, “उम्र और आहार सफलता के लिए कोई बाधा नहीं हैं।”

पावरलिफ्टर ललित पटेल ने पटाया में आयोजित आईबीबीएफ वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश में अपना नाम रोशन किया है। ललित ने राज्य स्तर पर 18 और राष्ट्रीय स्तर पर 12 पदक जीते हैं। वह अब युवा खिलाड़ियों को कोचिंग देने के साथ ‘बॉडीबिल्डिंग’ प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *