इंडिगो एयरलाइन की उड़ानों में तीसरे दिन भी व्यवधान, 300 से ज्यादा उड़ानें रद्द

Indigo Airlines: Indigo Airlines flights remain disrupted for the third day, with over 300 flights cancelled.

Indigo Airline: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने गुरुवार 4 दिसंबर को 300 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दीं। इस वजह से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और दूसरे हवाई अड्डों पर तीसरे दिन भी यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ीं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने उड़ान ड्यूटी समय सीमा का दूसरा चरण लागू किया है। इसके बाद से रोजाना 2300 से ज्यादा उड़ानें संचालित करने वाली एयरलाइन को चालक दल की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है।

Read Also: पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड होगी कम, सीकर और झुंझुनूं येलो अलर्ट जारी

बता दें, गुरुवार 4 दिसंबर को रद्द उड़ानों से सैकड़ों यात्रियों की योजनाएं प्रभावित हुईं। मुंबई में उड़ानें रद्द होने का असर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर भी पड़ा। उनकी यात्रा का समय सामान्य से दोगुने से भी ज्यादा हो गया। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में भी हवाई अड्डे पर अराजकता का माहौल था। कई यात्रियों ने एयरलाइंस पर सही जानकारी या जरूरी मदद ने देने की शिकायत की, जिससे उनमें असमंजस की स्थिति थी। Indigo Airline:

उड्डयन जानकारों ने नीतियों में बदलाव की सिफारिश की है। इनमें यात्रियों के लिए अनिवार्य मुआवजा और व्यवधानों की जिम्मेदारी तय करने के लिए मानदंड बनाना शामिल हैं। इस बीच, डीजीसीए ने कहा है कि वो उड़ान में व्यवधान की जांच कर रहा है। एयरलाइन से मौजूदा हालात की वजह के साथ-साथ उड़ान रद्द होने से रोकने के लिए अपनी योजना देने को कहा गया है। Indigo Airline:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *