ग्वालियर में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Madhya Pradesh: Massive fire breaks out in electronic warehouse in Gwalior, goods worth lakhs gutted

Madhya Pradesh:  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर के शिवनगर स्थित एक बड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में गुरुवार, 4 दिसंबर को अचानक आग लग गई। गोदाम में रखे एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कूलर आदि महँगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि धुएँ के घने बादल आस‑पास के घरों तक पहुँच गए, जिससे अफरा‑तफरी मच गई।  Madhya Pradesh

दमकल विभाग को सूचना मिलने पर कुल 12 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद लगभग छह घंटे की कोशिशों से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक गोदाम का अधिकांश हिस्सा नष्ट हो चुका था। गोदाम मालिक ने बताया कि नुकसान कई करोड़ रुपये के आसपास हो सकता है। सूचना मिलने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील शर्मा, सीएसपी, थाना प्रभारी और कई पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लेकर आस‑पास के घरों को तुरंत खाली कराया और राहत कार्य में मदद की। स्थानीय निवासियों ने दमकल गाड़ियों के देर से पहुंचने पर नाराजगी जताई, जबकि अधिकारीयों ने कहा कि ट्रैफ़िक जाम और दूरी के कारण देरी हुई।

Read Also: इंडिगो एयरलाइन की उड़ानों में तीसरे दिन भी व्यवधान, 300 से ज्यादा उड़ानें रद्द

बता दें, अभी तक आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है लेकिन जांच जारी है। 12 दमकल गाड़ियों ने 6 घंटे में आग को पूरी तरह बुझाया। गोदाम मालिक को भारी आर्थिक अनुमानित करोड़ों रुपये नुकसान हुआ है। वरिष्ठ नेता और पुलिस ने मौके पर पहुँचकर राहत कार्य संभाला। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए आधिकारिक सूचना का पालन करें।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *