Inflation in India: महंगाई का डोज,आम आदमी पर बढ़ा बोझ, बढ़ने वाला है फोन चलाने का खर्च!

Inflation in India

Inflation in India: देश की टॉप टेलीकॉम कंपनी जियो तीन जुलाई से मोबाइल सर्विस रेट में 12 से 27 फीसदी की वृद्धि करेगी।कंपनी ने गुरुवार को बयान में ये जानकारी दी।जियो लगभग ढाई साल के बाद मोबाइल सर्विस रेट में पहली बार बढ़ोतरी करने जा रही है।रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश एम. अंबानी ने बयान में कहा, “नई योजनाओं की शुरुआत इंडस्ट्री इनोेशन को आगे बढ़ाने और 5जी और एआई टेक्नोलॉजी में इनवेस्ट के जरिए से पर्यावरण के हिसाब से आगे बढ़ाने की दिशा में कदम है।”

Read also-सजा नहीं, न्याय केंद्रित हैं तीन नए आपराधिक कानून,मिलेगा न्याय- यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार

कंपनी ने लगभग सभी योजनाओं में मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ा दी हैं।सबसे कम रिचार्ज की कीमत बढ़ाकर 19 रुपये की जा रही है। ये एक जीबी डाटा ‘ऐड-ऑन-पैक’ पैक है, जिसकी कीमत 15 रुपये से लगभग 27 प्रतिशत अधिक है।कंपनी ने बताया कि 75 जीबी पोस्टपेड डेटा प्लान की कीमत अब 399 रुपये से बढ़कर 449 रुपये हो जाएगी।जियो ने 84 दिन की वैधता वाले लोकप्रिय 666 रुपये वाले अनलिमिटेड प्लान की कीमत भी लगभग 20 फीसदी बढ़ाकर 799 रुपये कर दी है।

Read also-उप-राष्ट्रपति धनखड़ ने किया Emergency का जिक्र, बोले संविधान पिछले दशकों में हर चुनौती में खरा उतरा

इतना बढ़ सकता है टैरिफ- वार्षिक रिचार्ज प्लान की कीमतें 20-21 फीसदी बढ़कर 1,559 रुपये से 1,899 रुपये और 2,999 रुपये से 3,599 रुपये हो जाएंगी।कंपनी के बयान के अनुसार, “सभी दो जीबी हर दिन और उससे ज्यादा प्लान पर अनलिमिटेड 5जी डेटा उपलब्ध होगा… नई योजनाएं तीन जुलाई, 2024 से प्रभावी होंगी और इन्हें सभी मौजूदा टचपॉइंट और चैनल से चुना जा सकता है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *