Shatrughan Sinha ने सोनाक्षी और जहीर की शादी के बाद जताया शुभचिंतकों का आभार

Shatrughan Sinha

Shatrughan Sinha: अभिनेता-सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की अभिनेता जहीर इकबाल के साथ शादी पर मिली शुभकामनाओं के लिए अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने इसे “सदी की शादी” बताया है।सात साल से डेट कर रहे सोनाक्षी और जहीर, रविवार को सोनाक्षी के घर पर हुई प्राइवेट सिविल मैरिज सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधे। इस मौके पर इंडस्ट्री के लोगों और दोस्तों के लिए रिसेप्शन हुआ।

Read Also: JEECUP: परीक्षार्थियों का खत्म हुआ इंतजार, आज आ सकता है UPJEE का परिणाम

शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार शाम अपने ऑफिशियल एक्स पेज पर शादी की कई अनदेखी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए।उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, “शुभकामनाओं से सचमुच बेहद हूं, यह सचमुच बहुत मायने रखता है, हमारी खुशी और प्रशंसा को व्यक्त करने के लिए कोई शब्द नहीं हैं।#SinhaParivar”

इसके बाद ही शत्रुघ्न सिन्हा ने एक्स पर एक और पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “कृतज्ञता के भाव के साथ हम सभी को हमारे साथ हमारे विशेष दिन को मनाने के लिए शुक्रिया अदा करना चाहते हैं जो ‘सदी की शादी’ लग रही है आपकी गर्मजोशी, प्यार, हमारी प्यारी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के लिए बधाई संदेशों के साथ, क्योंकि वे अपने जीवन की खूबसूरत यात्रा में एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं।”

Read Also: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराया

सोनाक्षी सिन्हा के वेडिंग लुक की बात करें तो उन्होंने मां की व्हाइट विंटेज साड़ी पहनी और रिसेप्शन के लिए रेड साड़ी चुनी। इसके अलावा वो आफ्टर पार्टी में रेड ड्रेस पहने भी नजर आईं। सोनाक्षी सिन्हा के तीनों ही वेडिंग लुक्स को काफी पसंद किया गया।हालांकि ऐसी अफवाहें थीं कि शत्रुघ्न सिन्हा शादी से खुश नहीं हैं, लेकिन उन्होंने शादी से पहले दूल्हे और उसके परिवार के साथ खुशी-खुशी पोज देकर इन अफवाहों को खारिज कर दिया।ऐसी भी खबरें थीं कि सोनाक्षी के भाई लव और कुश सिन्हा समारोह में शामिल नहीं हुए, लेकिन दोनों भाइयों ने ऐसी खबरों को खारिज कर दिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *