International: अमेरिका में मराठी कला मंडल की 51वीं वर्षगांठ मनाई गई

International:

International: अमेरिका में आयोजित मराठी कला मंडल की 51वीं वर्षगांठ के समारोह में अमेरिकी सांसद सुहास सुब्रमण्यम हाथ में केसरिया ध्वज लेकर पारंपरिक नृत्य करते नजर आए और उन्होंने भारतीय समुदाय से अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस समारोह में प्रवासी भारतीय समुदाय के सैकड़ों लोग शामिल हुए।International

वर्जीनिया के 10वें डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाले सुब्रमण्यम ने छत्रपति शिवाजी महाराज की पारंपरिक शोभायात्रा में भी हिस्सा लिया। शनिवार को समारोह की शुरुआत पारंपरिक ढोल-ताशे की गूंज के बीच निकली इस शोभायात्रा से हुई। वर्जीनिया से अमेरिकी सीनेटर मार्क वॉर्नर और मिशिगन से कांग्रेस सदस्य श्री थानेदार ने समारोह के लिए अपने बधाई संदेश भेजे, जिन्हें वर्जीनिया के लीसबर्ग में आयोजित कार्यक्रम में पढ़कर सुनाया गया।International

Read Also-CLIMATE: दिल्ली के तापमान में थोड़ी गिरावट; रविवार को उमस और हल्की बारिश की संभावना

सुब्रमण्यम ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जब आप अपने देश से दूर किसी दूसरे देश में रहते हैं, तब अपनी परंपराओं को जीवित रखना आसान नहीं होता। लेकिन हमारी परंपराएं बेहद महत्वपूर्ण हैं और अगली पीढ़ी ही इन्हें आगे बढ़ाएगी।’’उन्होंने कहा, ‘‘मैं आप सभी का आभारी हूं कि आप हमारे समुदाय को अपनी समृद्ध परंपराओं और अपने उत्कृष्ट कार्यों से परिचित करा रहे हैं। और आप लोगों ने ऐसा माहौल बना दिया कि मुझे भी हाथ में ध्वज लेकर सबसे साथ नृत्य करना पड़ा।’’इस कार्यक्रम में वर्जीनिया के राज्य सीनेटर कन्नन श्रीनिवासन भी मौजूद रहे।International

मराठी कला मंडल की स्थापना 1976 में महाराष्ट्र से अमेरिका आए पहली पीढ़ी के उन प्रवासियों ने की थी, जो मैरीलैंड और वर्जीनिया राज्यों के आसपास बस गए थे। मराठी कला मंडल (एमकेएम) के अध्यक्ष प्रवीण पाटिल ने बताया कि इस संगठन की शुरुआत क्षेत्र में बसे मराठी भाषी प्रवासियों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से हुई थी। आज ये संगठन वाशिंगटन, मैरीलैंड और वर्जीनिया क्षेत्र में रहने वाले 750 से अधिक मराठी परिवारों का प्रतिनिधित्व करता है। एमकेएम की उपाध्यक्ष अर्चना धुरे ने कहा कि संगठन का उद्देश्य मराठी संस्कृति और सभ्यता का संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार करना तथा मराठी समुदाय को एकजुट रखना है।International

Read Also-गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में जूमागाछ बॉर्डर आउटपोस्ट पर सीमा सुरक्षा का किया अवलोकन

उन्होंने बताया कि संगठन विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करता है और अपने सदस्यों की संगीत, नृत्य और नाटक जैसी कलात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है। मराठी कला मंडल की 51वीं वर्षगांठ का ये आयोजन अमेरिका के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों के लिए बेहद भावुक क्षण रहा। इस अवसर पर कई लोगों ने वर्षों पुराने रिश्तों और यादों को फिर से ताजा किया। दो दिवसीय इस समारोह में प्रसिद्ध गायक अवधूत गुप्ते और कॉमेडियन ओमी वैद्य ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी और अमृता खानविलकर के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किए गए।International

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *