POLITICS: दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन

POLITICS:

POLITICS: दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े लोगों ने किया धरना प्रदर्शन क्योंकि उनकी एक ही मांग है, कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपना इस्तीफे देना चाहिए । हाल ही सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी जो कि चीफ जस्टिस के व्यंगात्मक बयान जिसमें उन्होंने देश के बेरोज़गार युवाओं को कॉकरोच की तरह बताया था।

इसी के बाद देश में एक गुस्सा भर गया था, और यह नई पार्टी अस्तित्व में आई उसने एक बहुत बड़ा रुप ले लिया है। देश के युवाओं के बीच यह पार्टी इतनी लोकप्रिय हो गई की इसने सोशल मीडीया पर कुछ ही दिनों में भाजपा से ज्यादा समर्थक हासिल कर लिए। इस पार्टी के संस्थापक का नाम है, अभिजीत दिपके जो कि अमेरिका में रहते हैं और हाल ही में दिल्ली आए हैं और जंतर- मंतर में धरना प्रदर्शन में भी शामिल हुए हैं।POLITICS

Read Also-UTTAR PRADESH: नोएडा की बहुमंजिला इमारत के फ्लैट में लगी आग

विरोध प्रदर्शन में युवाओं ने NEET पेपर लीक , CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों और खासकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग की। उन्होंने ‘जय भीम’, ‘धर्मेंद्र ‘धर्मेंद्र प्रधान, इस्तीफ़ा दो!’ जैसे नारे भी लगाए और अपना विरोध सरकार के खिलाफ रोश प्रकट किया। भारी संख्या में लोग भी जुटे और समर्थन भी किया । जंतर मंतर पर अभिजीत दिपके ने लोगों से कहा “देश के युवा अब डरेंगे नहीं बल्कि लड़ेंगे, कॉकरोच भी डरते नहीं और कभी मरते भी नहीं है।POLITICS

साथ ही अभिजीत दिपके ने यह भी कहा कि सरकार हमारी कितनी भी आवाज़ दबा ले लेकिन हम झकने वाले नहीं हैं। तुम सोशल मीडिया पर हमारे अकाउंट डीलीट कर सकते हो लेकिन हमें नहीं मिटा सकते। प्रदर्शन में शामिल होने के कुछ समय बाद ही अभिजीत दिपके वहां से चले गए, लेकिन यह भी कहा कि अगर धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो शनिवार को फिर से प्रदर्शन करेंगे।POLITICS

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *