International: PM मोदी सेशेल्स पहुँचे, एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति ने की अगवानी, हुआ जोरदार स्वागत

International:

International: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बेहद महत्वपूर्ण विदेशी दौरे पर सेशेल्स पहुंच चुके हैं। सेशेल्स के एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। खुद सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की है। पीएम मोदी सेशेल्स पहुंच गए है। सेशेल्स के एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया है। सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की है।International

Read Also-Bollywood: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ 11 सितंबर को होगी रिलीज़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा कई मायनों में महत्त्वपूर्ण है। सेशेल्स पहुंचने के तुरंत बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर इस शानदार स्वागत के लिए राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी का शुक्रिया अदा किया। पीएम मोदी ने सेशेल्स को हिंद महासागर में भारत का एक बेहद कीमती समुद्री पार्टनर और करीबी दोस्त बताया है। पीएम ने उम्मीद जताई है कि इस दौरे से दोनों देशों के पुराने रिश्ते और मजबूत होंगे, जिसका सीधा फायदा दोनों देशों की जनता को मिलेगा।International

इस दौरे की सबसे खूबसूरत तस्वीर सेशेल्स के एयरपोर्ट से सामने आई, जहां भारतीय संस्कृति की अद्भुत झलक देखने को मिली।पीएम मोदी के स्वागत में वहां बाकायदा गुजरात के ‘कच्छ का पारंपरिक नृत्य’ पेश किया गया। सात समंदर पार भारतीय संस्कृति के इस रंग को देखकर पीएम मोदी भी गदगद नजर आए।पीएम मोदी ने भारतीय डायस्पोरा यानी प्रवासी भारतीयों की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह हमारे प्रवासियों ने भारत के अलग-अलग हिस्सों की संस्कृति को बचाकर रखा है और उसे मना रहे हैं, वह वाकई काबिले-तारीफ है। हवाई अड्डे से एक ही कार में पीएम मोदी, राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ सेशेल्स के मशहूर नेशनल बॉटनिकल गार्डन के रास्ते से आगे बढ़े।International

पीएम मोदी सेशेल्स के नेशनल डे सेलिब्रेशन यानी राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने पहुंचे हैं। इस साल यह जश्न और भी ज्यादा खास है, क्योंकि सेशेल्स अपनी आजादी का ‘गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन’ मना रहा है। वैश्विक राजनीति के लिहाज से यह दौरा बेहद अहम है। सेशेल्स भारत के ‘महासागर विज़न का एक मुख्य हिस्सा है और ग्लोबल साउथ यानी विकासशील देशों के हितों को आगे बढ़ाने में भारत का एक मजबूत साथी है।

Read Also-भूकंप प्रभावित वेनेजुएला में मरने वालों की संख्या बढ़कर 920 हुई, 3360 लोग घायल

वही पीएम मोदी को एक बड़ा सम्मान भी मिलने जा रहा है। पीएम मोदी सेशेल्स की नेशनल असेंबली (संसद) को संबोधित करेंगे, जिसे लेकर उन्होंने खुद गर्व महसूस होने की बात कही है। इसके साथ ही, पीएम सेशेल्स में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे और भारत-सेशेल्स के रिश्तों की नई इबारत लिखेंगे। साफ है कि प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा न सिर्फ रणनीतिक रूप से भारत को हिंद महासागर में और मजबूत करेगा,बल्कि सांस्कृतिक धागों को भी नया विस्तार देगा।International

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *