International: ओमान तट के पास होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रक्षेपास्त्र से हमले के बाद टैंकर में लगी आग

International:

International: ओमान तट के पास होर्मुज जलडमरूमध्य में मंगलवार तड़के प्रक्षेपास्त्र से हमले में एक टैंकर में आग लग गई। ब्रिटेन की सेना ने यह जानकारी दी। समुद्री सुरक्षा से जुड़े संगठन ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स सेंटर’ (यूकेएमटीओसी) ने बताया कि ओमान के लिमाह के पास जलडमरूमध्य में टैंकर पर हमला हुआ। ये हमले तब हुए जब होर्मुज़ जलडमरूमध्य में हमले रोकने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच हुआ एक हफ़्ते का समझौता खत्म हो गया था। यह अस्थायी विराम ईरान में पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के छह दिन तक चले राजकीय अंतिम संस्कार समारोह के दौरान हुआ था।International

Read Also-Crime: बंगाल पुलिस ने बरुईपुर रेप-मर्डर केस में मुख्य आरोपी और दो अन्य को किया गिरफ्तार

यूकेएमटीओसी ने बताया कि जब जहाज जलडमरूमध्य से दक्षिण की ओर ओमान की खाड़ी की तरफ जा रहा था तब एक प्रक्षेपास्त्र जहाज के बाईं ओर आकर लगा। यूकेएमटीओसी ने कहा कि इस हमले से पर्यावरण पर कोई असर नहीं पड़ा है और अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी ने नहीं ली है, हालांकि हाल के दिनों में ओमान के निकटवर्ती मार्ग से गुजरने वाले कम से कम दो और जहाजों पर हमले हुए हैं और संदेह जताया गया है कि ये हमले ईरान ने किए हैं।International

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *