International: अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने कहा ‘ईरान खाड़ी देशों में ‘परमाणु हथियारों की होड़’ शुरू कर सकता है’

International: अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने कहा है कि ईरान के पास परमाणु हथियार होने से विश्व स्तर पर ‘‘परमाणु हथियारों की होड़’’ शुरू हो जाएगी। वेंस ने साथ ही कहा कि अगर तेहरान शांति समझौते पर पहुंचने में विफल रहता है तो अमेरिका सैन्य अभियान फिर से शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।International

Read Also-GUJARAT: साइबर क्राइम ने ड्रग्स और टेरर फंडिंग से जुड़े इंटरनेशनल क्रिप्टो नेटवर्क का किया भंडाफोड़

मंगलवार को व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में वेंस ने ये टिप्पणी तब की जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले फिर से शुरू करने के फैसले को एक दिन पहले टाल दिया था। ये फैसला कतर और संयुक्त अरब अमीरात सहित अन्य अरब देशों के अनुरोध पर लिया गया। उन देशों ने कहा था कि शांति वार्ता में तेहरान ‘‘उचित रवैया’’ अपना रहा है।International

उप-राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि ईरानी समझौता करना चाहते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ने हमसे सद्भावनापूर्वक बातचीत करने का आग्रह किया और हमने ठीक वैसा ही किया है।’’वेंस ने बताया कि प्रेस वार्ता में आने से पहले उनकी ट्रंप से मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा, ‘‘हम उस रास्ते पर नहीं जाना चाहते। लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो राष्ट्रपति उस रास्ते पर जाने के लिए तैयार हैं और इसमें सक्षम हैं।’’

Read Also-UTTAR PRADESH: IMD ने अगले 7 दिनों के लिए लू का लगाया अनुमान

वेंस ने कहा कि अमेरिका के पास एक “सरल प्रस्ताव है और आगे बढ़ने के दो रास्ते” हैं। उन्होंने कहा, “ईरान परमाणु हथियार नहीं रख सकता। अगर तेहरान ने परमाणु हथियार हासिल कर लिए, तो अन्य देश भी परमाणु हथियार हासिल करने की होड़ में लग जाएंगे, जिससे परमाणु हथियारों की होड़ शुरू हो जाएगी।’’ उन्होंने कहा, “ईरान वास्तव में वह पहली कड़ी साबित हो सकता है जो पूरी दुनिया में परमाणु हथियारों की होड़ को जन्म देगा।”International

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *