International Women’s Day: CM रेखा गुप्ता ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देकर कही ये बात

International Women's Day

International Women’s Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देश और दिल्ली की सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने इस दिन को महिलाओं के भीतर नई ऊर्जा भरने और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर बताया है।International Women’s Day

Read Also- T20 WC 2026, Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज अहमदाबाद में होगा महामुकाबला

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने अपने ‘X’ अकाउंट पर किए पोस्ट में कहा है कि, “आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज Women-Led Development के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उसी प्रेरणा से दिल्ली सरकार ने पिछले एक वर्ष में अपने निर्णयों और योजनाओं में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, सुविधा और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखा है।

Read Also: PM मोदी आज दिल्ली में 33 हजार 500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

दिल्ली लखपति बिटिया योजना हमारी बेटियों के सपनों को नई मजबूती दे रही है। सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड महिलाओं की बस यात्रा को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बना रहा है। वहीं होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर की पहल हजारों गृहिणियों के जीवन में राहत और सम्मान लेकर आई है। दिल्ली की नारी शक्ति को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना हमारी सरकार का स्पष्ट संकल्प है। इसी दिशा में हम निरंतर नए अवसर और नई संभावनाओं के द्वार खोलते रहेंगे। दिल्ली की नारी शक्ति ही विकसित दिल्ली की सबसे बड़ी शक्ति है। InternationalWomensDay International Women’s Day International Women’s Day

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *