पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच बीकानेर के आयात-निर्यात पर पड़ रहा बुरा असर

Rajasthan

पश्चिम एशिया में जैसे-जैसे अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई दूसरे हफ़्ते में पहुँच रही है, इसका असर भारत समेत विभिन्न देशों पर साफ देखने को मिल रहा है। राजस्थान के बीकानेर में कारोबारी समुदाय को बढ़ती अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है।

Read Also-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: अंबाला के घनी खेड़ा गांव ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया ये कदम

राजस्थान के बीकानेर शहर की स्नैक इंडस्ट्री की ईरान, UAE, कतर और बहरीन जैसे रीजनल मार्केट में अच्छी पकड़ है। मगर पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के चलते शिपमेंट अटकने से, कई कारोबारियों को डर है कि आने वाले दिनों में बीकानेर से खाड़ी देशों में भुजिया और दूसरे खाने के प्रोडक्ट्स के एक्सपोर्ट पर काफी असर पड़ सकता है।

अपनी अच्छी क्वालिटी वाले स्नैक्स के लिए मशहूर होने के अलावा, बीकानेर अपनी ऊन इंडस्ट्री के लिए भी जाना जाता है, जिसका ज़्यादातर हिस्सा वेस्ट एशिया से इम्पोर्ट किए जाने वाले कच्चे ऊन पर निर्भर करता है। प्रमुख व्यापारिक मार्गों के प्रभावित होने से बीकानेर का कारोबारी समुदाय इंतजार और निगरानी की स्थिति में है, जिससे शहर के व्यापार पर दबाव बढ़ रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *