मणिपुर में हिसां के बाद इंटरनेट सेवा ठप, लोगों का फूटा प्रशासन के खिलाफ गुस्सा

Manipur Violence News: 

Manipur Violence News:  मणिपुर के इंफाल में लोग इंटरनेट सेवाओं पर लगी रोक का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे उनके रोजमर्रा के कामों पर असर पड़ रहा है।मणिपुर सरकार ने कुकी समुदाय बाहुल्य दो पहाड़ी जिलों- चुराचांदपुर और कांगपोकपी समेत कुल सात जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा रखी है।जिन इलाकों में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगी है, वहां के छोटे व्यवसाय और दुकानदार बैंकिंग और ऑनलाइन पेमेंट न हो पाने की वजह से परेशान हैं।

Read also- Sports: शतक लगाने के बाद भावुक हुए विराट कोहली, बोले- मैं टीम के हित में योगदान …

सरकार ने सुबह के समय सीमित छूट के साथ 17 घंटे का कर्फ्यू भी लगा रखा है। इस वजह से ज्यादातर स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय एक हफ्ते से ज्यादा समय तक बंद चल रहे हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है।सरकारी बैंकों सहित सरकारी और निजी संस्थान भी सीमित क्षमता के साथ काम कर रहे हैंमणिपुर सरकार ने सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर लगी रोक शनिवार को दो दिन के लिए और बढ़ा दी।

Read also- UP: संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

।11 नवंबर को जिरीबाम जिले में तीन महिलाओं और तीन बच्चों के शव मिलने के बाद राज्य में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच फिर से भड़क गई है। पिछले साल मई से इन दोनों समुदायों में टकराव चल रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *